37.2 C
Dehradun
Friday, April 24, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडभाई बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे बड़ा : आनंद

भाई बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे बड़ा : आनंद

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने देहरादून की कैंट विधानसभा में एक निजी होटल में रक्षाबंधन का त्यौहार आयोजित किया। जिसमें महिलाओें द्वारा रविंद्र सिंह आनंद को राखी बांधी गई।

इस मौके पर रविंद्र सिंह आनंद ने कहा वे बहनों के सम्मान की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में भाई बहन से बढ़ कर कोई पवित्र रिशता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जब विरोधियों द्वारा उनको नीचा दिखाने या उन पर राजनीतिक प्रहार करने का प्रयास किया जाता है तब तब बहनों की रखी कवच बन कर उनकी रक्षा करते है और विरोधियों को मुंह की खानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि आज वे जहां पर आ कर खड़े हुए है यह सब बहनों के आशीर्वाद और प्यार का नतीजा है।

इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं ने रविंद्र सिंह आनंद को विजयी होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान रविंद्र सिंह आनंद भावुक हो गए और उन्होंने बहनों की रक्षा का प्रण लिया।

इस दौरान मीना, अनुदीप कौर पराशर, रेचल सिंह, रेखा, सुल्ताना, शबनम, गीता, वीना चैहान, कौसर, शन्नो, पूनम, अमन जहां, वंदना सूरी, लवीशा गुप्ता आदि सहित विपिन्न खन्ना, मुकेश सिंह, विशाल बंसल, जितेंद्र सिंह बहल, राजेंद्र सिंह, अब्दुल जब्बार, इकबाल सिंह, नवीन सिंह चैहान आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments