38.2 C
Dehradun
Saturday, April 25, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडरिटायर्ड अधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन, वरिष्ठ नेता विजय सती बने...

रिटायर्ड अधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन, वरिष्ठ नेता विजय सती बने सूत्रधार

 

missionnyay.com 

देहरादून। भाजपा के बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में लगभग 4 दर्जन से अधिक रिटायर्ड अधिकारियों, कर्मचारियों व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई वरिष्ठ लोगों ने रिटायर्ड अधिशासी अभियंता उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष इं. हरीश चन्द्र नौटियाल तथा सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द रमोला के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। 

लम्बे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में शामिल होने वाले रिटायर्ड अधिकारियों व पार्टी के बीच सूत्रधार की भूमिका निभाई राज्य आंदोलनकारी व पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सती ने।विजय सती ने इन रिटायर्ड अधिकारियों को पार्टी में जोड़ने के लिए भरसक प्रयास किया,वे गत माह से इस काम को अंजाम देने के लिए दिन-रात कडी मेहनत कर रहे थे। 

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी कभी रिटायर्ड नहीं होता है बल्कि वह जीवन पर्यन्त समाज को कुछ न कुछ देता रहता है,और समय समय पर समाज के काम आता रहता है। 

                                     

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बड़ी संख्या में अधिकारियों के शामिल होने का सारा श्रेय वरिष्ठ नेता विजय सती को दिया।उन्होंने कहा कि विजय सती ने यह बड़ा काम करके पार्टी व स्वंय के लिए संजीवनी का काम किया है, जिसका निकट भविष्य में सकारात्मक असर हम सभी को देखने को मिलेगा।

                                         
भाजपा में शामिल होने वालों में इं. एन के यादव,एच एन बी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी एस बिष्ट, एम एस बिष्ट,आयुर्वेदिक अधिकारी आर सी डिमरी, डिप्टी कमांडेंट कमल सिंह रावत, इं. राजे सिंह चौधरी, इं. आर सी उनियाल, इं. के एल भट्ट, तहसीलदार भगवती प्रसाद जगूडी, इं. आर पी शर्मा, इं. एस सी शर्मा, इं. कृष्ण अवतार, बी एस बिष्ट, लेखाधिकारी सोहन सिंह परमार, निदेशक एसबीएस नेगी, इं. दिनेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चन्द्र थपलियाल, टी पी थपलियाल, मंगलेश व्यास, इं. एल पी पैन्यूली सहित दर्जनों रिटायर्ड अधिकारी-कर्मचारी थे। 

इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रवक्ता मधु भट्ट, प्रवक्ता बीरेंद्र बिष्ट, गंगा स्वच्छता मंच के प्रदेश संयोजक व वरिष्ठ नेता जितेंद्र सेमवाल, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष बड़थ्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट एन के गुसाईं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सती ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments