25.9 C
Dehradun
Friday, October 23, 2026
Advertisement
Homeअपराधसमर वैली स्कूल ने स्टाफ के लिए लगाया कोविड टीकाकरण कैंप, 99...

समर वैली स्कूल ने स्टाफ के लिए लगाया कोविड टीकाकरण कैंप, 99 ने उठाया लाभ

देहरादून। समर वैली स्कूल के निदेशक डॉ. अशोक वासु और सन वैली स्कूल की निदेशक श्रीमती पवन वासु के संरक्षण में स्कूल परिसर में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। 

कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के एक हिस्से के रूप में, प्रबंधन ने सभी कोविड संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कर्मचारियों और उनके जीवनसाथी (spouse) के लिए टीका करण की व्यवस्था की जिसका समस्त खर्च स्कूल द्वारा वहन किया गया। इस शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ के सदस्यों और कॉलोनी के अन्य लोगों को भी टीका लगाया गया। 

इस शिविर में कुल 99 लोगों को (18+ श्रेणी में 87 लोग और 45+ श्रेणी में 12 लोग) टीका लगाया गया। स्कूल प्रबंधन की इस पहल से स्टाफ के सदस्य बहुत खुश दिखे। उनमें से अधिकांश के लिए टीका लगवा पाना एक समस्या थी और इसकी उपलब्धता से उन्होंने राहत महसूस की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments