देहरादून। राजधानी में शनिवार को प्रदेश भर के प्राथमिक शिक्षकों का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य रूप से TET को खारिज करने की मांग करते हुए टीचर्स ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए प्राथमिक शिक्षक शनिवार की सुबह परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। वहां जनसभा करने के बाद सभी शिक्षक अनुशासित तरीके से पंक्तिबद्ध होकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की और निकले।
आंदोलित शिक्षकों के जुलूस में सबसे आगे शिक्षक नेता अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे भारी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षक मांगों की तख्तियां लेकर चल रहे थे।


