25.9 C
Dehradun
Monday, October 26, 2026
Advertisement
HomeअपराधATS Colony के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति की मिली Dead...

ATS Colony के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति की मिली Dead Body

 

– पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के पंकज मित्तल ( 52 ) के रूप में हुई शिनाख्त 

 

देहरादून। आज सोमवार को शाम लगभग 06.00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत एटीएस कॉलोनी से पूर्व स्थित एक निर्माणाधीन भवन में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर, चौकी प्रभारी मयूर विहार मय पुलिस कर्मचारीगण के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। मौके पर एक व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसके सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें थीं तथा काफी रक्तस्राव हुआ था। उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।

मौके पर मृतक के संबंध में जानकारी करने पर उसकी पहचान पंकज मित्तल पुत्र पवन कुमार, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी मकान संख्या 370, बट्टन लाल रोड, वार्ड संख्या 18, सेक्टर 3-ए, गोबिंदगढ़, जनपद फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण कराया गया।

प्रारम्भिक जाँच में मृतक की मृत्यु निर्माणाधीन भवन की पाँचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण होना प्रतीत हो रहा है।

मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों एवं परिस्थितियों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक परीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा सभी तथ्यों एवं पहलुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है। जाँच में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments