26.2 C
Dehradun
Thursday, April 30, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडकस्तूरबा गांधी कालसी की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र और देखा वाघा बॉर्डर

कस्तूरबा गांधी कालसी की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र और देखा वाघा बॉर्डर

 

 

– कक्षा 10 और 12वीं की 50 छात्राएं पहुंचीं शैक्षणिक भ्रमण पर 

 

 

देहरादून। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कालसी टाइप थ्री कक्षा 10 एव 12 की 50 छात्राओं ने कुरुक्षेत्र अमृतसर और बाघा बॉर्डर का शैक्षिक भ्रमण किया। वहां उन्होंने कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र पैनोरमा विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। 

 

वहां पर छात्राओं ने विज्ञान के बारे में जानकारी ली, तथा महाभारतकालीन जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर तथा जलियांवाला बाग का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें जलियांवाला बाग की जानकारी उपलब्ध हुई जो 1919 में घटित हुआ था। 

 

इसके उपरांत लगभग 4:00 बजे सभी छात्राएं बाघा बॉर्डर पर गई जहां पर उन्होंने जवानों का उत्साह देखा तथा देशभक्ति के नारे लगाए। 

                                 
साथ में गई शिक्षिकाएं छात्रावास अधीक्षिका वैजयंती माला, निकिता सहगल लेखाकार, निशा तोमर अनुदेशिका, नेहा चौहान छुणकी भी शामिल रही। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments