हथकरघा, हस्तशिल्प, संगीत और संस्कृति का दिखेगा अनूठा संगम
तारा जोशी फाउंडेशन की ओर से परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय आयोजन
देश की समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति को मिलेगा मंच
कलाकारों, शिल्पकारों और प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, हथकरघा और संगीत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तारा जोशी फाउंडेशन की ओर से ‘श्रौत महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के बारे में आयोजक किरण जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आगामी 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोक संगीत, प्रतिभा प्रदर्शन, कार्यशालाओं और पारंपरिक कलाओं से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


