24 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तरांचल विश्वविद्यालय में हुआ सेमेस्टर सेमेस्टर कमेंसमेंट मीट एवं फैकल्टी ओरिएंटेशन 

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में हुआ सेमेस्टर सेमेस्टर कमेंसमेंट मीट एवं फैकल्टी ओरिएंटेशन 

 

 

देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केंद्र (HRDC) द्वारा सेमेस्टर सत्र 2026–27 के शुभारंभ के अवसर पर सेमेस्टर कमेंसमेंट मीट एवं फैकल्टी इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान संकाय सदस्यों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक नीतियों, नई शिक्षा नीति (NEP-2020), शोध, नवाचार तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं से परिचित कराना था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात प्रो-वाइस चांसलर प्रो. राजेश बहुगुणा ने विश्वविद्यालय में NEP-2020 की प्रगति पर प्रकाश डाला। सीआरसी निदेशक इकबाल सिंह ने विद्यार्थियों के लिए करियर संभावनाओं पर विचार साझा किए।

टेलर एंड फ्रांसिस के प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुसाईं ने अकादमिक शोध को गति देने हेतु आधुनिक शोध समाधान प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन अरुण सिंह ठाकुर ने ERP प्लेटफॉर्म पर कोर्स फाइल प्रबंधन की जानकारी दी। 

इस अवसर पर कुलपति प्रो. धरम बुद्धि ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय की समग्र शैक्षणिक दृष्टि पर अपने विचार व्यक्त किए, तथा अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने अपने संदेश से उपस्थित संकाय सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिप्रा शाह, समन्वयक, HRDC के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में डॉ. शिप्रा ने सभी विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments