35.2 C
Dehradun
Wednesday, April 22, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडतुंगनाथ मंदिर परिसर में लगातार डेढ़ घंटा भरतनाट्यम नृत्य कर दून की...

तुंगनाथ मंदिर परिसर में लगातार डेढ़ घंटा भरतनाट्यम नृत्य कर दून की श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव की जोड़ी का इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

 

– विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ के परिसर में मिला आशीर्वाद 

 

– कई सर्जरी झेल चुकी भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा बछेती ने पेश की हिम्मत की मिसाल 

देहरादून। विश्व में भगवान शिव के सबसे ऊंचे उत्तराखंड में स्थित तुंगनाथ मंदिर परिसर में लगातार डेढ़ घंटे तक भरतनाट्यम नृत्य कर एवं कैलीग्राफी के साथ श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव की जोड़ी ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया। उनकी यह उपलब्धि इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। 

उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव देहरादून के रहने वाले हैं।

परिंदा आर्ट स्टूडियो की संचालिका गुरु श्रद्धा एवं अभिषेक ने पत्रकारों से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। 

एक सवाल के जवाब में श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कई मुश्किलों का सामना करते हुए हार नहीं मानी।

लगातार मौसम की विषम परिस्थितियों में उन्होंने लगातार डेढ़ घंटे तक भरतनाट्यम नृत्य किया। 

उनके साथ कैलीग्राफी विद्या में पारंगत अभिषेक यादव ने भी लगातार डेढ़ घंटे तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

श्रद्धा ने अपनी सफलता के लिए पूरा श्रेय अपनी मां दीपा बछेती को दिया। इसके अलावा उन्होंने परिंदा टीम से जुड़े प्रत्येक सदस्य को भी इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments