26.8 C
Dehradun
Thursday, April 23, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडदून डिफेंस एकेडमी ने अपने कर्मचारियों की बेटियों की पढ़ाई के लिए...

दून डिफेंस एकेडमी ने अपने कर्मचारियों की बेटियों की पढ़ाई के लिए दिए 3-3 लाख रूपये

 

देहरादून/मिशन न्याय 

– नीरज और पवन को मिला 15 वर्षों की सेवा और निष्ठा का पुरस्कार

– सुबह बांटते है अखबार, दिन में डीडीए को देते हैं अपनी सेवा

देहरादून। दून डिफेंस एकेडमी ने संस्था के साथ 15 वर्षों से जुड़े नीरज खुराना और पवन कुमार को उनकी सेवा और निष्ठा को देखते हुए उनकी बेटियों की पढ़ाई के लिए 3-3 लाख रुपए प्रदान किये। दोनों हो कर्मचारी सुबह अख़बार बांटते हैं और दिन में डीडीए में अपनी सेवाएं देते हैं।

ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई निजी संस्था अपने कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को पुरुस्कार स्वरूप नगद धनराशि देकर उनका सम्मान करे। ऐसा ही कुछ दून डिफेंस एकेडमी में देखने को मिला। निजी संस्था होते हुए भी डीडीए ने अपने दो कर्मचारियों की निष्ठा और ईमानदारी का ईनाम दिया। बता दें कि 15 अगस्त 2022 को दून डिफेंस एकेडमी ने अपने स्वर्णिम 17 वर्ष पुरे किये। 

इस उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में डीडीए में 15 वर्षों की निरंतर सेवा देने वालो कर्मचारी नीरज खुराना और पवन कुमार को एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने 3-3 लाख रूपये के चेक प्रदान किया।

यह धनराशि नीरज खुराना और पवन कुमार की बेटियों की पढ़ाई के लिए दिए गए, ताकि वे अपना भविष्य उज्वल कर सकें। नीरज खुराना व पवन कुमार सुबह अखबार वितरण का कार्य करते हैं तथा दिन में डीडीए में अपनी सेवाएं देते हैं। 

————————————————————————-

— यदि आप अपनी संस्था या प्रतिष्ठान का इंटरव्यू या अपना स्वयं का इंटरव्यू कराना चाहते हैं या कोई विज्ञापन देना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं — 9897589631 

————————————————————————- 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments