13.4 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडडीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्रों ने खड़ा किया नया संगठन, नवनियुक्त अध्यक्ष बने...

डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्रों ने खड़ा किया नया संगठन, नवनियुक्त अध्यक्ष बने भीष्म सिंह महंत, प्रदेश सचिव सुरेंद्र बंगारी, कोषाध्यक्ष और प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शकुंतला राठौर को मिली

 

 

– शिक्षा मित्रों के हड़ताल के दौरान रोके गए वेतन को शीघ्र जारी करने को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को दिया ज्ञापन

 

देहरादून। डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्रों की मांगों को सरकार के सम्मुख मजबूती से रखने को लेकर नान टेट शिक्षा मित्रों की प्रदेश स्तरीय बैठक में पूर्व की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसके पश्चात शिक्षा मित्रों के गत वर्ष के प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान कार्य बहिष्कार के दो माह के रोके गए वेतन को शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया गया। 

 

 

( प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को दिए गए ज्ञापन की प्रति )

 

बैठक में सर्वसम्मति से भीष्म सिंह महंत को प्रदेश अध्यक्ष, सुरेंद्र बंगारी सचिव और कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी के संयुक्त पद पर श्रीमती शकुंतला राठौर के नाम की घोषणा की गई। 

 

नवगठित संगठन की नई कार्यकारिणी के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महंत ने बताया प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश जोशी, संरक्षक अनुसुधा रावत, सह संरक्षक पुष्पा बसेड़ा, प्रदेश सलाहकर रेखा डोभाल, प्रदेश सह सचिव उमा कोटड़ी, प्रदेश महामंत्री विजयलक्ष्मी, प्रदेश मंत्री के पद पर दिनेश भट्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महंत ने नव नियुक्त कार्यकारिणी एवं तमाम सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह नान टेट शिक्षा मित्रों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुटता की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments