24.8 C
Dehradun
Monday, April 27, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तरांचल पंजाबी महासभा के तीन सदस्यों को सीएम ने किया सम्मानित

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के तीन सदस्यों को सीएम ने किया सम्मानित

देहरादून। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सदस्यों अमरजीत सिंह कुकरेजा, रविंद्र सिंह आनंद, गुजिंदर सिंह आनंद को सम्मानित किया। 

कोरोना काल में शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए जब अपनों ने भी साथ छोड़ दिया था। तब उत्तरांचल पंजाबी महासभा के गढ़वाल संगठन प्रभारी जी एस आनंद के नेतृत्व में उपमा की एक टीम आगे आई, जिसने ऐसे शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए अहम भूमिका निभाई। 

उपमा के सदस्यों की इसी सच्ची सेवा का मान रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तीनों सदस्यों को सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए उपमा के गढ़वाल संगठन प्रभारी जी एस आनंद ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments