24.3 C
Dehradun
Monday, April 27, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडविवाह कार्यक्रम में बियर नहीं बंटेगी, डीजे और फास्ट-फूड पर भी प्रतिबंध,...

विवाह कार्यक्रम में बियर नहीं बंटेगी, डीजे और फास्ट-फूड पर भी प्रतिबंध, 18 गांव खत फरटाड़ की खुली सभा में बनी सहमति

 

सहिया।18 गांव खत फरटाड़ की खुली सभा स्थान डियुंडीलानी में खत के सम्मानित सदर स्याणां  बिजेन्दर सिंह तोमर व खत के खाग स्याणां सुरेन्दर सिंह तोमर की अध्यक्षता में स्थान डियुंडीलानी में सम्पन्न हुई, जिसमें निम्न बिन्दुओं पर समस्त खत की सहमति बनी जो सभी नियम आज से ही लागू होंगें। जो निम्नवत है :-

1- विवाह कार्यक्रम में –
1 -बियर पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
2 -डी जे पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
3 -फास्ट फूड व ड्राई फूड पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
4 -घी केवल खाने के लिये दिया जायेगा तथा घर के लिये रयीड़ियों पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
5- रयीड़ियों के लिये मिठाई घर के लिये शगुन के तौर पर एक डिब्बा दिया जायेगा।
6- रयीड़ियों को कपड़े व सोने चान्दी का सिक्का परिवार व मक्खी द्वारा देने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
7- रयीड़ियों का टिक्का 101 से ऊपर नहीं किया जायेगा परिवार व मक्खी द्वारा।
8- पहली शादी मे मक्खियों की तरफ से एक बकरा व भारो ( आटा – चावल) ही लिया जायेगा तथा उधर भी यहीं दिया जायेगा। इसके अलावा मक्खियों के द्वारा पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
9- शादी मे माइक व्यवस्था हेतु लाया जायेगा।
10- खत का सामुहिक भवन व सड़क नागीबागी में बनाया जायेगा जिसके लिये खत का सदर स्याणां व खाग स्याणां तथा खत के समस्त जनप्रतिनिधि क्षेत्रिय प्रतिनिधियों से संपर्क करेगें सड़क के लिये ग्राम खाडी की सहमति ली गयी है जिसमें समस्त ग्रामवासी की सन्तुष्टी है ।
11- आगामी गनियात बिस्सुं मेला नागबागी में ही होना तय हुआ है जो अस्थाई है मेले मे ढोल बाजे व रणंसिन्गे की व्यवस्था प्रत्येक ग्राम सभा प्रधान की होगी।
12- खत फरटाड़ गावों के सीमाओं के अन्दर कोई भी लोग नशा करते हुये पकड़ा जायेगा या सुखा नशा बेचते हूये पकड़ा जायेगा तो खत उस व्यक्ति व परिवार का खत समाज से बहिस्कार करेगा।
13- खत के 18 गावों में फेरी वालों पर पूर्ण प्रतिबन्द रहेगा।
14- यदि कोयी खत का व्यक्ति गलत गतिविधियों में पकड़ा गया तो उस परिवार का खत से बहिष्कार किया जायेगा।
15- यदि कोयी भी परिवार उक्त नियमों का उलंघन करेगा तो 18 गांव खत फरटाड़ कोयी भी परिवार उस परिवार के साथ शादी विवाह, मरने जीने मे सम्मलित नहीं होगा।
यही सारी नियमावली सभी खत वासियों की आम सहमति से पारित की गयी है जिसमें सभी खत वासी सनतुष्ट हुये है। 
निवेदक
 बिजेन्दर सिंह तोमर सदर स्याणां खत फरटाड़
 सुरेन्दर सिंह तोमर खाग स्याणां खत फरटाड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments