25.7 C
Dehradun
Tuesday, October 13, 2026
Advertisement
HomeUncategorizedदेहरादून में देर रात रुद्रप्रयाग के अभिषेक और रोहित हादसे के शिकार

देहरादून में देर रात रुद्रप्रयाग के अभिषेक और रोहित हादसे के शिकार

 

देहरादून। देर रात्रि थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून / विकास नगर मार्ग पर जस्सो वाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है।

सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जा रहे थे। बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े थे।

घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया। घटना की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों बाइक सवार लांघा रोड सहसपुर में कंपनी में काम करते थे तथा जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे।

परिजनों को सूचित किया गया है, परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

*नाम पता मृतक*

1- अभिषेक नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 25 वर्ष

2- रोहित सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments