16 C
Dehradun
Tuesday, October 20, 2026
Advertisement
HomeअपराधRishikesh में ई-रिक्शा में बैठी दो नाबालिग लड़कियों का कारनामा

Rishikesh में ई-रिक्शा में बैठी दो नाबालिग लड़कियों का कारनामा

 

 

 

– घटना को अंजाम देने वाली 02 विधि विवादित किशोरियों को पुलिस ने लिया संरक्षण में 

– विधि विवादित किशोरियों के कब्जे से चोरी की साढे 05 लाख रूपये मूल्य की चेन बरामद 

देहरादून। 26 जनवरी से 4 दिन पहले वादी शशांक तिवारी पुत्र धर्मेन्द्र प्रसाद निवासी 14 बीघा मुनि की रेती टिहरी गढवाल द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी माताजी के गले से ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान चेन चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर *मु0अ0सं0 42/26 धारा 303(2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 28-01-2026 को नावघाट क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाली 02 विधि विवादित किशोरियों को पुलिस द्वारा संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई चेन बरामद हुई।

*बरामदगी:*

घटना में चोरी की गई चेन *(अनुमानित मूल्य लगभग साढे 5 लाख रू0)*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments