26.4 C
Dehradun
Sunday, October 18, 2026
Advertisement
Homeअपराधदेहरादून में जहरीला कुट्टू का आटा, 22 दुकानों पर पुलिस की रेड,...

देहरादून में जहरीला कुट्टू का आटा, 22 दुकानों पर पुलिस की रेड, सभी दुकानें सील

 

देहरादून। कुट्टू के आटे से कई लोगो के बीमार होने के प्रकरण में मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ितों से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी ली गयी व जिलाधिकारी देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तत्काल सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये। 

 

इसके बाद तत्काल 02 घण्टे के अन्दर ही पुलिस द्वारा 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड़ कर सील कर दिया गया जहाँ से लोगों द्वारा कुट्टू के आटे को खरीदकर उसका सेवन किया गया था जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था।

पुलिस प्रशाशन की टीमों द्वारा लगातार उक्त दुकानों व स्टोरों में रेड मारकर ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को भी सीज किया गया है जिसमें मिश्रण किये जाने की सम्भावना है व दुकानदारों को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है।

अबतक की प्राथमिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुयी है कि उक्त कट्टू के आटे का मेन सप्लायर सहारनपुर का है जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक देहरादून ने वार्ता कर सप्लायर के गोदाम में कार्यवाही करने हेतु बताया गया है जिस सम्बन्ध में सहारनपुर में कार्यवाही की जा रही है व देहरादून से भी तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर सहारनपुर रवाना की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments