16 C
Dehradun
Tuesday, October 20, 2026
Advertisement
Homeअपराधकोतवाली देहरादून क्षेत्र में युवती के मर्डर मामले में सोशल मीडिया पर...

कोतवाली देहरादून क्षेत्र में युवती के मर्डर मामले में सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो प्रचारित प्रसारित की गई तो सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस

 

*प्रेस नोट संख्या :-4596*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनांक – 02/02/2026*

*अपील*

देहरादून। एसएसपी के मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक- 02/02/2026 को कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की हत्या की घटना में कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की फोटो तथा वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जा रहा है, जिस पर युवती के परिजनों तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों/ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने की अपील पुलिस से की गई है।

अत: आमजन से अपील है कि घटना से सम्बन्धित फोटो/वीडियो को प्रचारित/प्रसारित कर किसी की भावनाओं को आहत न करें, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भावनाओं को आहत करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के लिये उक्त फोटो/वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments