19.2 C
Dehradun
Thursday, April 30, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडजब डीएम सोनिका की आई वीडियो कॉल तो उड़ गए कर्मचारियों के...

जब डीएम सोनिका की आई वीडियो कॉल तो उड़ गए कर्मचारियों के होश

 

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अचानक रायपुर विकासखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फील्ड पर गए कर्मचारियों को वीडियो कॉल कर उनकी उपस्थिति की जांच की। 

डीएम ने विकासखंड पहुंचकर कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के अलावा उन्हें बाकी अन्य के बारे में फील्ड में होने की जानकारी दी गई। 

इस पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने फील्ड में काम करने गए कर्मचारियों से वीडियो कॉल कर उनकी उपस्थिति के बारे में पता किया। लेकिन इस दौरान जिस-जिस कर्मचारी के पास  वीडियो कॉल आई उसके होश उड़ गए। 

देहरादून की जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका अपने रूटीन कार्यों के अलावा जनता दरबार में आई शिकायतों पर भी गंभीरता से खुद भी काम कर रही हैं। इसी के चलते उन्होंने आज रायपुर विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments