24.8 C
Dehradun
Monday, April 27, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडदुखद : डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र प्रदेश संगठन के टिहरी के दो...

दुखद : डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र प्रदेश संगठन के टिहरी के दो शिक्षकों का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक

 

— फाइल फोटो — बलबीर सिंह रावत

—————————–

देहरादून। डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र प्रदेश संगठन के प्रदेश सचिव बलबीर सिंह रावत एवं एक अन्य शिक्षा मित्र गोविंद सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। टिहरी के दो शिक्षकों के अचानक निधन की खबर से टिहरी सहित पूरे प्रदेश के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।

डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र संगठन की प्रदेश प्रवक्ता निशा राठौर के मुताबिक संगठन के प्रदेश सचिव बलवीर सिंह रावत का बीती शाम देहरादून के दून अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कई दिन से अवसाद में थे। संगठन के साथ वह शिक्षकों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन पर संगठन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है।

इसके अलावा आज एक और दुखद सूचना मिली। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गेंवाली भिलंगना, टिहरी गढ़वाल में तैनात शिक्षामित्र गोविंद राणा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से यह दुखद सूचना शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।

दोनों शिक्षकों के निधन पर संगठन की ओर से शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष भीष्म सिंह महंत, सह संरक्षक फकीर सिंह रावत, शकुंतला राठौर, सतीश प्रसाद भट्ट, अजय पाल राणा, अर्जुन कैंतुरा, सुरेंद्र बंगारी, उमा कोठारी, महिपाल सिंह, पुष्पा बंग्वाल आदि शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments