35.2 C
Dehradun
Sunday, April 26, 2026
Advertisement

spot_img
Homeअपराधदेहरादून में 71 साल के बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर...

देहरादून में 71 साल के बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग

 

– राजपुर रोड के दून डिवाइन क्षेत्र की घटना

 

– बेटा गुड़गांव में करता है नौकरी

 

– पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

 

देहरादून। थाना राजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि दून डिवाइन राजपुर देहरादून में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है।

उक्त सूचना पर तत्काल आईटी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मनोज बंसल पुत्र ओम प्रकाश बंसल निवासी लेन न0-1, दून डिवाइन आईटी पार्क, देहरादून, उम्र 71 वर्ष द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगायी गयी थी।

पुलिस के अनुसार मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी का कुछ माह पूर्व स्वर्गवास हो गया था तथा मृतक का पुत्र गुड़गांव में जॉब करता है। मृतक की एक पुत्री दून डिवाइन में ही रहती है।

पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments