21.1 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडसेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश नमोला ने जताया भाजपा प्रदेश...

सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश नमोला ने जताया भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार

देहरादून। सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश रमोला ने कहा 1947 से प्रथम बार सेवानिवृत कर्मचारियों को भी भारतीय जनता पार्टी में स्थान दिया गया, जिसके लिए मैं राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी को धन्यवाद देता हूं। 

उन्होंने कहा मुझे भी भाजपा के राष्ट्रीय महादिवेशन के ऐतिहासिक अवसर का निमंत्रण मिला, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी आभार प्रकट करता हूं। 

अधिवेशन से लौट कर सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजकर मेश रमोला ने बताया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महाअधिवेशन के समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोने-कोने से आए हुए हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 10 वर्ष प्रगतिशील और सतत विकास के लिए समर्पित रहे हैं।

विकासवाद को केंद्र बिंदु में लाकर भारतवर्ष के सभी नागरिकों को लाभान्वित प्राप्त हो रहा है। महाअधिवेशन में बैठे हुए सभी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने लोकसभा के 2024 के चुनाव में प्रत्येक मतदाता के घर जाकर सरकार के द्वारा चलाई जा रहे हैं। कार्यक्रमों को अपनी अपनी भाषा में समझाना तथा मेरा प्रणाम कहना। वर्तमान के साथ-साथ वर्ष 2047 की भी कल्पना की गई। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments