20.7 C
Dehradun
Saturday, January 31, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडपरशुराम जयंती धूमधाम से मनाएगी वैदिक ब्राह्मण सभा

परशुराम जयंती धूमधाम से मनाएगी वैदिक ब्राह्मण सभा

 

 

देहरादून। वैदिक ब्राह्मण सभा देहरादून की ओर से 21 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 

                                     

 वैदिक ब्राह्मण सभा के संयोजक ई.ओम प्रकाश वशिष्ठ ने प्रेस क्लब मे पत्रकारों से बातचीत में बताया तीन चरणों मे होने वाला जयंती महोत्सव 50 वर्षो से देहरादून में धूम-धाम से मनाते आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा महोत्सव के प्रथम चरण में 21 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभा यात्रा प्रकाश नगर से आरम्भ होकर चकराता रोड, बिंदाल पुल, तिलक रोड, खुड़बुड़ा, रामलीला बाजार , हनुमान चौक, पीपल मंडी , पलटन बाजार,घंटाघर पहुंचकर पुन: चकराता रोड से परशुराम मंदिर पहुंचकर विश्राम करेगी।

                                           

शोभायात्रा में बैंड बाजा सचिव वेद पाठ की झांकी शोभायात्रा में बैंड बाजा सचल वेदपाठ की झांकी , भगवान परशुराम जी की झांकी के साथ पहली बार ब्राह्मण समाज महासंघ की ओर कई श्री राम दरबार की झांकी व उससे संबद्ध 10 ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता में आचार्य पवन कुमार शर्मा, श्री परशुराम चतुर्वेदी विधालय के प्रधानाचार्य आचार्य भरत राम तिवारी, उपाध्यक्ष डॉक्टर जेजे शर्मा, कार्यकारी सचिव गौरव बक्शी, कोषाध्य्क्ष अरविंद शर्मा संगठन मंत्री संदीप शर्मा, रमा गौड, दिनेश कालिया, बीएम शर्मा रविंद्र तिवारी जे.एल. शर्मा प्रवीण वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments