23.5 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026
Advertisement

spot_img
Homeउत्तराखंडबड़ी खबर : संतला देवी के पास नदी में फंसे सात लोग,...

बड़ी खबर : संतला देवी के पास नदी में फंसे सात लोग, रस्से फेंक कर फायर सर्विस की टीम ने निकाला

 

देहरादून। देर शाम बारिश के चलते संतला देवी के पास नदी में सात लोग फंस गए। सूचना मिलते ही देहरादून की फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सात लोगों को सकुशल निकाला गया। 

 

आज दिनांक 19.07/2026 को सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि *संतला देवी मंदिर* के आसपास नदी के बीच में कुछ लोग फंस गए हैं। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें तुरंत रेस्क्यू की आवश्यकता थी। 

 

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टीम देहरादून मौके के लिए रवाना हुई।
*रेस्क्यू टीम:*
1. DVR – आकाश चौधरी
2. FM – विनोद
3. FM – भूपेंद्र
4. WFM – अंजलि
5. WFM – शालिनी

फायर सर्विस की टीम व SDRF टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया तथा मल्टी परपज रोप व थ्रो बैग व अन्य उपकरणों की सहायता से सभी फंसे हुए लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया। फंसे हुए लोग जब बाहर निकाले जा रहे थे तो वीडियो में उनके हाथों में कुकर पतीले और अन्य खाना बनाने वाला सामान दिख रहा था। इसका मतलब वह नदी में पिकनिक मना रहे थे।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम:*

1. सुशील पुत्र इंद्रदेव, उम्र 26 वर्ष, निवासी सीमा द्वार
2. मुकेश पुत्र महादेव, उम्र 35 वर्ष, निवासी बल्लीवाला
3. प्रेम कुमार पुत्र महेंद्र, उम्र 27 वर्ष, निवासी सीमा द्वार
4. रोशन गुप्ता पुत्र जनार्दन, उम्र 32 वर्ष
5. राजेश पुत्र महेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी सीमा द्वार
6. पवन पुत्र इंद्रदेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सीमा द्वार
7. सूरज पुत्र सिताई उम्र 30 वर्ष, निवासी सीमा द्वार

*मौके पर उपस्थित:*
रेस्क्यू के दौरान *सीओ मसूरी* व *थाना केंट* के पुलिसकर्मी व SI मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में काफी सहयोग प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments