27.9 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026
Advertisement

spot_img
Homeअपराधपुलिस मुख्यालय सख्त : रोमियो लेन बार प्रकरण में IG गढ़वाल और...

पुलिस मुख्यालय सख्त : रोमियो लेन बार प्रकरण में IG गढ़वाल और SSP को 24 घंटे के भीतर आख्या देने के निर्देश

 

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड पर स्थित रोमियो लेन बार में पुलिस का छापा प्रकरण इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।

इसके पीछे असली कहानी क्या है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसी के चलते यह आदेश जारी किया गया है ताकि ‘ मित्र ‘ पुलिस की छवि पर कोई दाग न लगे। 

पुलिस मुख्यालय द्वारा राजपुर स्थित रोमियो लेन बार में हुए प्रकरण के संबंध में विभिन्न मीडिया स्रोतों में प्रकाशित समाचारों का संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा इस पर कड़ा रुख अपनाया गया है। 

इस क्रम में, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल की ओर से जारी की गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments